IPO (Initial Public Offering) क्या है और इसमें पैसे कैसे Invest करें?
जब हम शेयर मार्केट (stock Market) में बेसिक जानकारी (जैसे शेयर मार्केट और डीमैट अकाउंट क्या है और यह कैसे काम करते हैं) सीख जाते हैं, वैसे ही हमें IPO (Initial Public Offering) क्या है जानना भी बहुत जरूरी है। आइए समझते है कि IPO (Initial Public Offering) क्या है और इसमें पैसे Invest कैसे किए जाते हैं। IPO (Initial Public Offering) क्या है? : जब कोई प्राइवेट कंपनी अपने बिज़नेस को और बड़ा करने, अपने कर्ज को चुकाने या नई परियोजनाओं के लिए पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए पहली बार आम जनता (Public) को शेयर बेचती है तो उसे IPO (Initial Public Offering) कहते हैं। IPO (Initial Public Offering) के माध्यम से ही कंपनी अपने शेयर को NSE और BSE पर लिस्ट करवाती है। जब कोई कंपनी शेयर मार्केट में अपना IPO (Initial Public Offering) लेकर आती है, तो Public (Investors) उसे खरीदकर उस कंपनी के आंशिक हिस्सेदार बन जाते हैं। IPO (Initial Public Offering) से सम्बन्धित कुछ आवश्यक तकनीकी जानकारी : Price Band : कंपनी IPO (Initial Public Offering) के समय अपने शेयर की एक न्यूनतम कीमत (Floor Pric...