शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए जाये? (सम्पूर्ण जानकारी )

अगर आप शेयर मार्केट (Stock Market ) के बारे में सीखना चाहते हैं , तो हम बिल्कुल आसान और सरल भाषा में समझेंगे कि शेयर मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है और एक Beginner को इसमें Invest कैसे शुरू करना चाहिये।

1. शेयर मार्केट क्या है?

यंहा मैं आपको बताना चाहूँगा कि शेयर (Share) का मतलब होता है हिस्सा और मार्केट (Market) का मतलब होता है बाजार। जब आप किसी कंपनी का शेयर खरीदते हैं, तो आप उस कंपनी में उतने प्रतिशत के हिस्सेदार (Partner) बन जाते हैं। (शेयर मार्किट एक ऐसा बाजार है जहाँ कंपनिओं की हिस्सेदारी खरीदी और बेची जाती है।)

उदाहरण :- मान लीजिये आपके दोस्त की एक किराना की दुकान है, जिसमें कुल 10000.00 रूपए की लागत आई है। उसने आपसे 1000.00 रूपए लेकर कहा कि तुम मेरी दुकान में 10% के हिस्सेदार (Partner) हो। यदि दुकान को 500.00 रूपए का फायदा (Profit) हुआ,तो उसका 10% यानी 50.00 रूपए आपके हुए।

2. शेयर मार्केट कैसे काम करता है?

शेयर मार्केट एक सब्ज़ी मंडी की तरह है, मंडी में फल और सब्ज़ी खरीदी और बेची जाती है और शेयर मार्केट में कंपनिओं के शेयर ख़रीदे और बेचे जाते है। भारत में कंपनिओं के शेयर खरीदने और बेचने के लिए दो मुख्य बाजार (Exchanges) हैं।

NSE (National Stock Exchange):- NSE का मुख्य इंडेक्स (Index) NIFTY 50 है, Nifty 50 में भारत की टॉप 50 कंपनियाँ शामिल हैं।

BSE (Bombay Stock Exchange):- BSE का मुख्य इंडेक्स (Index) SENSEX है, SENSEX में भारत की टॉप 30 कंपनियाँ शामिल हैं।

जब भी किसी कंपनी को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए पैसों की जरूरत होती है, तो वह सबसे पहले कंपनी का IPO (Initial Public Offer) लाकर शेयर मार्केट (NSE / BSE) में लिस्ट होती है, उसके बाद Public, NSE और BSE के माध्यम से उनके शेयर खरीद और बेच पाते है।

3. शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाए जाते है?

शेयर मार्केट से पैसे कमाने के मुख्य रूप से दो तरीके होते हैं :-

शेयर की कीमत बढ़ने से (Capital Growth):- जैसे की आपने किसी कंपनी का 01 शेयर 100.00 रूपए में ख़रीदा और कुछ समय बाद कंपनी का बिज़नेस अच्छा चलने के कारण शेयर की कीमत 150.00 रूपए हो गई, तो आपको सीधे 50.00 रूपए का मुनाफा (Profit) हो जायेगा।

लाभांश से (Dividend):- जब किसी कंपनी को अच्छा मुनाफा (Profit) होता है, तो वह अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा Dividend के रूप में अपने शेयरधारकों (Share Holders) के बैंक अकाउंट (Bank Account) में भेजती है।













Comments

Post a Comment