डीमैट अकाउंट (Demat Account) क्या है और इसे कैसे खोले? (Step by Step Guide)

जब हम शेयर मार्केट (Stock market) में Invest करने का विचार करते है, तो सबसे पहले हमारे मन में एक ही सवाल आता है कि हम शेयर कहाँ और कैसे खरीदें और उन्हें खरीदकर कहां रखें। आइये इसे थोड़ा विस्तार से समझते हैं। जैसे हम अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए बैंक अकाउंट (Bank Account) खोलते है, ठीक उसी प्रकार डीमैट अकाउंट (Demat Account) खोलकर उसमे ऑनलाइन डिजिटल रूप में शेयर्स को सुरक्षित रखते हैं। अगर आपने हमारी पिछली पोस्ट शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए जाये? पढ़ी है, तो आप जानते ही होंगे कि शेयर्स कैसे ख़रीदे-बेचे जाते हैं। आइये आज हम जानेंगे कि डीमैट अकाउंट (Demat Account) कैसे काम करता है और इसे आसानी से कैसे खोला जा सकता है।

Demat Account Kaise Khole

डीमैट अकाउंट क्या होता है? (What is Demat Account?)

डीमैट (Demat) का पूरा नाम Dematerialized Account होता है। बहुत पहले जब कोई शेयर खरीदता था, तो उसे उन शेयर्स के कागज के सर्टिफिकेट (Paper Certificates) मिलते थे। लेकिन आज आपके द्वारा ख़रीदे गए सभी Shares, Mutual funds, Bonds आदि आपके डीमैट अकाउंट (Demat Account) में डिजिटल रूप में रखे जाते हैं।

ट्रेडिंग अकाउंट और डीमैट अकाउंट में क्या अंतर होता है?

आजकल बहुत से लोग इन दोनों को समझने में कंफ्यूज (Confuse) हो जाते हैं। आइये समझते हैं कि दोनों में क्या अंतर है।
  • ट्रेडिंग अकाउंट (Trading Account):- हमारे ट्रेडिंग अकाउंट (Trading Account) में जमा धनराशि (Rupees) के अनुसार ही हम ट्रेडिंग अकाउंट (Trading Account)से शेयर मार्केट में शेयर्स को खरीद या बेच सकते हैं।
  • डीमैट अकाउंट (Demat Account):- जब हम शेयर्स को खरीद लेते हैं तो वह शेयर्स हमारे डीमैट अकाउंट (Demat Account) में आ जाते हैं। और बेचने पर शेयर्स डीमैट अकाउंट से ही ट्रांसफर हो जाते हैं।

डीमैट अकाउंट (Demat Account) कैसे खोले?

आपके पास डीमैट अकाउंट (Demat Account) ऑनलाइन खोलने के लिए निम्नलिखित Documents होने चाहिए।
  • आधार कार्ड (आपका मोबाइल नम्बर आपके आधार से लिंक होना चाहिए।)
  • पैन कार्ड (PAN CARD)
  • बैंक अकाउंट विवरण (Cancel Cheque Or Bank Passbook)
यदि आपके पास उक्त सभी Documents हैं तो आप अपने मोबाइल से १० मिनट में ऑनलाइन डीमैट अकाउंट (Demat Account) खोल सकते हैं।

Step by Step Demat Account Opening Process:-

सबसे पहले आप एक भरोसेमंद ब्रोकर जैसे (Dhan, Zerodha, Angel One, Upstox, Groww) का ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें।
  • अब ब्रोकर ऐप में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल रजिस्टर कर लें।
  • अब अपने पैन कार्ड के अनुसार अपना नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण दर्ज कर लें।
  • अब अपना Bank Account Number और IFSC कोड दर्ज कर लें।
  • अब अपना आधार नंबर डालकर Digi-Locker के द्वारा आधार OTP से Verification करके अपना E-KYC पूरा कर लें।
  • अब अपने मोबाइल के कैमरा से 10-20 सेकंड की एक सेल्फी/फोटो अपलोड कर लें।
  • अब आधार OTP के द्वारा DIGITAL SIGNATURE कर लें।
अब आपका विवरण सबमिट होने के बाद Demat Account Opening Process पूरा हुआ। अब 24-48 घंटे के अंदर आपका डीमैट अकाउंट (Demat Account) एक्टिवेट हो जाएगा।
Demat Account Opening Process

Dhan Account Opening Link: यदि आप Dhan App पर अपना फ्री डीमैट अकाउंट खोलना चाहते हैं, तो👉 यहाँ क्लिक करके अपना Dhan Demat Account खोलें

Comments