Trading vs Investing in Hindi (2026): ट्रेडिंग करें या इन्वेस्टिंग? जानिए पूरी जानकारी

Trading vs Investing in Hindi

शेयर मार्केट (Stock Market) में जब कोई नया व्यक्ति आता है तो वह डीमैट अकाउंट खोलने और शेयर मार्केट को समझने के बाद उसके मन में सबसे पहले एक ही बात आती है कि मुझे ट्रेडिंग (Trading) करनी चाहिए या इन्वेस्टिंग (Investing) करनी चाहिए।आजकल लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग से रातों-रात अमीर बनने के सपने दिखाते हैं, तो वहीं एक तरफ Long Term में Invest करके अमीर बनने के सपने दिखाए जाते हैं। लेकिन सच्चाई क्या है, आपके लिए कौन सा रास्ता सही है। आज हम जानेंगे कि Trading और Investing क्या है और इनमें क्या अन्तर है और कौन सा हमारे लिए ज्यादा सही है। 

ट्रेडिंग क्या है? (What is Trading?):-

शेयर मार्केट में जब कोई व्यक्ति किसी भी शेयर्स को कम समय (Short-term) जैसे कुछ मिनट, कुछ घंटे, कुछ दिन या कुछ हफ्ते के लिए खरीदता और बेचता है, जिससे वह  मार्केट के छोटे-मोटे UP- DOWN Movement से तुरंत Profit/Loss को कमाता है। ट्रेडर्स केवल शेयर की कीमत में होने वाली हलचल (Volatility) से पैसा बनाते हैं।

 ट्रेडिंग के मुख्य प्रकार (Types of Trading):-

  •  स्कैल्पिंग ट्रेडिंग (Scalping Trading):-Scalping में शेयर को कुछ ही सेकंड या मिनटों के लिए ख़रीदा या बेचा जाता है।
  •  इंट्राडे  ट्रेडिंग (Intraday Trading):-Intraday में शेयर को एक ही दिन के लिए ख़रीदा या बेचा जाता है।
  • स्विंग ट्रेडिंग (Swing Trading):- Swing Trading में शेयर को खरीदकर कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ़्तों तक होल्ड किया जाता है।
  • पोजीशनल ट्रेडिंग (Positional Trading):- Positional Trading में शेयर को खरीदकर कुछ हफ़्तों से लेकर कुछ महीनों तक होल्ड किया जाता है।

इन्वेस्टिंग क्या है? (What is Investing?)

इन्वेस्टिंग (Investing) में किसी भी व्यक्ति को शेयर में लंबे समय (Long-term) के लिए पैसा Invest करना होता है। इन्वेस्टिंग (Investing) में निवेशक (Investor)  शेयर की कीमत में रोज-रोज के UP-DOWN को नहीं देखता, बल्कि शेयर या कंपनी  के बिज़नेस, उसके भविष्य के प्लान और फंडामेंटल्स (Fundamental Analysis) को देखता है। जब आप शेयर या कंपनी में Invest करते हैं, तो आप केवल उस कंपनी के शेयर नहीं खरीदते बल्कि आप उस कंपनी के एक छोटे हिस्सेदार (Partner) बन जाते है। जैसे-जैसे कंपनी का बिज़नेस बढ़ता है, आपके पैसे की वैल्यू भी बढ़  जाती है। शेयर बाज़ार और लिस्टेड कंपनियों की अधिकृत जानकारी के लिए आप NSE India की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग में क्या अंतर है? (Differences between Trading vs Investing ):-

  • डिंग करते समय ट्रेडर्स टेक्निकल एनालिसिस (Technical Analysis)  जैसे प्राइस चार्ट, कैंडलस्टिक पैटर्न और इंडीकेटर्स (RSI, VWAP, Moving Average, MACD etc) का उपयोग करते हैं। 
  • ट्रेडिंग में रिस्क बहुत ज्यादा (High Risk) होता है, क्योंकि शेयर मार्केट (Stock Market) में हर पल UP-DOWN होता रहता है।
  • ट्रेडिंग में बहुत कम पैसों से शुरुआत की जा सकती है।
  • ट्रेडिंग में रोज कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठना पड़ता है, जिससे मानसिक तनाव (Mental Stress) बहुत ज्यादा रहता है।
  • ट्रेडिंग में Main Goal रोज या महीने की आमदनी निकालना होता है।
  • इन्वेस्टिंग  करते समय निवेशक (Investor) फंडामेंटल एनालिसिस (Fundamental Analysis) जैसे शेयर या कम्पनी का बिज़नेस मॉडल, बैलेंस शीट, प्रॉफिट-लॉस  और मैनजमेंट कैसा है, को देखकर इन्वेस्ट करते हैं। 
  • इन्वेस्टिंग में रिस्क मध्यम से कम (Low to Moderate Risk) होता है, क्योंकि अच्छी कंपनिओं के शेयर्स लंबे समय  के लिए ख़रीदे जाते हैं।
  • इन्वेस्टिंग आप 500.00 रूपए की SIP या छोटे निवेश से शुरुआत कर सकते हो, जो समय के साथ धीरे-धीरे सुरक्षित तरीके से आपके पैसों को बढ़ाएगी।
  • इन्वेस्टिंग में रोज कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठने की जरुरत नहीं पड़ती है, एक बार अच्छी कंपनी का शेयर ले लिया तो आप शांति से अपना दूसरा काम भी कर सकते हैं। 
  • इन्वेस्टिंग का Main Goal लंबे समय में अपने परिवार के लिए संपत्ति (Wealth Creation) बनाना होता है।

निष्कर्ष (Conclusion):-

ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग दोनों ही शेयर मार्किट से पैसा कमाने के सफल रास्ते हैं लेकिन दोनों की कार्यप्रणाली, समय और रिस्क एक-दूसरे से काफी अलग हैं। यदि आप शेयर मार्केट में नए हो तो पहले इन्वेस्टिंग से शुरुआत कर शेयर मार्केट को समझना एक सही फैसला होगा। जब आपको शेयर मार्केट को समझने का अनुभव और अनुशासन आ जाये, तब आप अपने अनुसार ट्रेडिंग की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं। आप शेयर मार्केट में अपनी शुरुआत Trading से करने जा हैं या Investing से? कृपया कमेंट सेक्शन में जरूर बताइयेगा। 


📌 फ्री डीमैट अकाउंट खोलें: अगर आप भी अपनी इन्वेस्टिंग या ट्रेडिंग यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करके अपना फ्री डीमैट अकाउंट खोलें

Comments

Popular posts from this blog

शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए जाये? (सम्पूर्ण जानकारी )

डीमैट अकाउंट (Demat Account) क्या है और इसे कैसे खोले? (Step by Step Guide)