IPO (Initial Public Offering) क्या है और इसमें पैसे कैसे Invest करें?

IPO apply karne ka step by step guide


जब हम शेयर मार्केट  (stock Market) में बेसिक जानकारी (जैसे शेयर मार्केट और डीमैट अकाउंट क्या है और यह कैसे काम करते हैं) सीख जाते हैं, वैसे ही हमें  IPO (Initial Public Offering) क्या है जानना भी बहुत जरूरी है। आइए समझते है कि  IPO (Initial Public Offering) क्या है और इसमें पैसे Invest कैसे किए जाते हैं।

IPO (Initial Public Offering) क्या है?:

जब कोई प्राइवेट कंपनी अपने बिज़नेस को और बड़ा करने, अपने कर्ज को चुकाने या नई परियोजनाओं के लिए पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए पहली बार आम जनता (Public) को शेयर बेचती है तो उसे IPO (Initial Public Offering) कहते हैं। IPO (Initial Public Offering) के माध्यम से ही कंपनी अपने शेयर को NSE और BSE पर लिस्ट करवाती है। जब कोई कंपनी शेयर मार्केट में अपना IPO (Initial Public Offering) लेकर आती है, तो Public (Investors) उसे खरीदकर उस कंपनी के आंशिक हिस्सेदार बन जाते हैं।

IPO (Initial Public Offering) से सम्बन्धित कुछ आवश्यक तकनीकी जानकारी:

  • Price Band: कंपनी IPO (Initial Public Offering) के समय अपने शेयर की एक न्यूनतम कीमत (Floor Price) और एक अधिकतम कीमत (Cap Price) तय करती है, जैसे किसी कंपनी ने अपनी न्यूनतम कीमत ₹200 और अधिकतम कीमत ₹220 तय की है तो हमें इसी रेंज के बीच में अपनी बोली (Bid) लगानी होती है।
  • Lot Size: कंपनी के IPO (Initial Public Offering) में आप केवल एक शेयर नहीं खरीद सकते, आपको शेयरों का एक निश्चित संख्या खरीदनी होती है जिसे Lot Size (जैसे 01 लॉट = 30 शेयर) कहते हैं। आपको कम  से कम 01 लॉट या उससे अधिक खरीदनी होती है। भारतीय शेयर बाजार में सेबी (SEBI) के नियमों के अनुसार, एक रिटेल निवेशक मेनबोर्ड आईपीओ (Mainboard IPO) में अधिकतम ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) तक के शेयरों के लिए आवेदन कर सकता है।
  • Cut-Off-Priceकंपनी के IPO (Initial Public Offering) में बोली (Bid) लगाते समय Price Band की अधिकतम सीमा तक बोली लगाने को Cut-Off-Price कहते हैं, जिससे शेयर मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
IPO apply karne ka step by step guide infographic showing broker app section, lot size price band selection, and UPI mandate confirmation


IPO (Initial Public Offering) में Apply कैसे करें?:

  • अगर आप IPO में Apply करना चाहते है तो सबसे पहले अपने एक एक्टिव डीमैट अकाउंट जैसे Dhan, Zerodha, Angelone आदि के ऐप में लॉगिन कर IPO Section में जाए। जहाँ आपको वर्तमान में Open सभी IPO की List मिल जाएगी। आपको जिस किसी भी IPO में बोली (Bid) लगानी है, उस पर क्लिक करें, वहाँ आपको उसका Price Band और Lot Size दिख जायेगा। इसके बाद आप Apply बटन पर क्लिक करें और अपना Lot Size चुनकर अपनी UPI ID डालें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके PhonePe, Google Pay या Paytm पर एक पेमेंट का Mandate Request आएगी, उसे UPI ऐप में जाकर अपना UPI PIN डालकर Accept कर लें और अपने IPO Allotment का इंतज़ार करें।
  • यहां आपको ध्यान देने वाली बात यह है की आपके बैंक खाते से पैसे तुरंत नहीं कटते, बल्कि उतने पैसे आपके बैंक खाते में ब्लॉक (Block) हो जाते हैं। अगर आप द्वारा लगाई गई बोली (Bid) से आपको IPO Allot हो जाता है, तभी आपके बैंक खाते से पैसे कटते हैं। अगर IPO आपको Allot नहीं हुआ तो पैसे आपके बैंक खाते से नहीं कटते, बल्कि ब्लॉक (Block) हुए पैसे अनब्लॉक (Unblock) हो जाते हैं।
शेयर मार्केट और डीमैट अकाउंट के बारे में विस्तार
से जानने के लिए हमारी पिछली पोस्ट पढ़ें:

IPO में निवेश या डीमैट अकाउंट खोलने के लिए
नीचे दिए गए बेस्ट ऐप का उपयोग कर सकते हैं:
Zerodha: 👉 यहाँ क्लिक करके Zerodha पर अकाउंट खोलें
Angel One: 👉 यहाँ क्लिक करके Angel One पर अकाउंट खोलें
Dhan: 👉 यहाँ क्लिक करके Dhan पर अकाउंट खोलें

Comments

Popular posts from this blog

शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए जाये? (सम्पूर्ण जानकारी )

डीमैट अकाउंट (Demat Account) क्या है और इसे कैसे खोले? (Step by Step Guide)

Trading vs Investing in Hindi (2026): ट्रेडिंग करें या इन्वेस्टिंग? जानिए पूरी जानकारी