SIP और Mutual Fund क्या हैं? जानिये Invest करने का सही तरीका (2026)

SIP aur Mutual Fund kya hai

आज के समय में हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसके मेहनत से कमाए हुए पैसे सुरक्षित भी रहें और समय के साथ बढ़ते भी रहें। पहले लोग अपने पैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करके उनकी FD (Fixed Deposit) कर दिया करते थे, जिससे उन्हें उन पैसों पर थोड़ा ब्याज मिल जाता था। लेकिन आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोग आज उस FD के ब्याज के पैसे से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकते हैं। अगर आप Share Market से पैसा कमाना चाहते हैं लेकिन आपको Share Market की ज्यादा जानकारी नहीं है और आप Risk भी कम लेना चाहते हैं तो आपके लिए Mutual Fund और SIP सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आइए आज हम बिल्कुल आसान भाषा में जानेंगे कि SIP और Mutual Fund क्या हैं और यह कैसे काम करते हैं और आप ₹500.00 से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं।

Mutual Fund क्या होता है ? (What is Mutual Fund?):

जब बहुत बड़ी संख्या में छोटे और बड़े निवेशक (Investors) अपना थोड़ा-थोड़ा पैसा एक जगह जमा करते हैं, तो उस जमा पैसे को "Pool of Money" कहते हैं। इस पूरे पैसे को एक Fund House (SBI, HDFC, ICICI, ZERODHA, NIPPON INDIA, GROWW आदि) द्वारा Share Market, Govt. Bonds और Gold आदि  में Invest किया जाता है। इस पैसे को कहाँ Invest करना है, इसका निर्णय एक एक्सपर्ट फंड मैनेजर (Fund Manager) द्वारा किया जाता है।

Mutual Fund कितने प्रकार के होते हैं:

Equity Fund (इक्विटी फंड): Equity Fund ऐसे Mutual Fund होते हैं जो निवेशकों का पैसा सीधे Share Market में छोटी और बड़ी कंपनियों के शेयरों में लगाते हैं। Equity Fund भी निम्न प्रकार के होते हैं:-
  • लार्ज कैप फंड  (Large Cap Fund)
  • मिड कैप फंड (Mid Cap Fund)
  • स्मॉल कैप फंड (Small Cap Fund)
  • फ्लेक्सी/मल्टी कैप फंड (Flexi / Multi Cap Fund)
  • टैक्स सेविंग फंड (ELSS Fund)
Debt Fund (डेट फंड): Debt Fund ऐसे Mutual Fund होते हैं जो निवेशकों का पैसा सरकारी बॉन्ड्स और फिक्स्ड डिपॉजिट में लगाते हैं। ये फण्ड Bank FD से थोड़ा बेहतर रिटर्न देते हैं और इनमें रिस्क बहुत कम बहुत कम (न के बराबर) होता है।  
Hybrid Fund (हाइब्रिड फंड): Hybrid Fund ऐसे Mutual Fund होते हैं जो निवेशकों का पैसा सरकारी बॉन्ड्स और शेयर मार्केट में लगाते हैं। इस फंड में रिस्क भी औसत होता है और रिटर्न भी औसत मिलता है।   

SIP क्या है? (What is SIP?):

SIP की फुल फॉर्म Systematic Investment Plan होती है, बहुत से लोग सोचते हैं  कि SIP और Mutual Fund दोनों  अलग-अलग हैं लेकिन ऐसा नहीं है आसान शब्दों में समझें तो SIP शेयर मार्केट और Mutual Fund में हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा लगाने को कहते हैं। यह कोई अलग निवेश नहीं है बल्कि Mutual Fund में पैसा जमा करने का एक तरीका है। 

 2026 में SIP की शुरुआत कैसे करें?

आज-कल मोबाइल ऐप के द्वारा SIP करना बहुत आसान हो गया है। आप अपने मोबाइल में किसी भी Investment Company (जैसे Dhan, Zerodha, Angel One आदि) का App install  कर सही Fund का चुनाव करके हर महीने अपनी इच्छानुसार (जैसे ₹500, ₹1000, ₹5000, ₹10000) SIP की शुरुआत कर सकते हैं। जो लोग दिनभर शेयर मार्केट को टाइम नहीं दे सकते हैं वे लोग Mutual Fund और SIP में इन्वेस्ट करके अपने सपनों (जैसे घर खरीदना, बच्चों की पढ़ाई एवं शादी आदि को पूरा कर सकते हैं।

क्या SIP में नुकसान हो सकता है ?:

शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण थोड़ा रिस्क रहता है लेकिन लंबे समय (Long Term) के लिए की गई SIP में जोखिम कम हो जाता है और अच्छा रिटर्न मिलता है

क्या हम कभी भी SIP बंद कर सकते है?:

SIP को कभी भी बंद किया जा सकता है, इसमें किसी भी तरह की कोई पेनाल्टी नहीं लगती है

SIP शुरू करने के लिए बेस्ट ऐप्स (Best Investment Apps):

Comments

Popular posts from this blog

शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए जाये? (सम्पूर्ण जानकारी )

डीमैट अकाउंट (Demat Account) क्या है और इसे कैसे खोले? (Step by Step Guide)

Trading vs Investing in Hindi (2026): ट्रेडिंग करें या इन्वेस्टिंग? जानिए पूरी जानकारी